देश की खबरें | पटना: होटल के कमरे में पिता ने छह वर्षीय बेटे की हत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पटना, 13 जुलाई पटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
मृतक की पहचान सनी (छह) के रूप में हुई है, जो प्रभाकर महतो का बेटा था। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सदर-1 अभिनव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘रविवार सुबह सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे को कथित तौर पर पीटा है। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।”
एसडीपीओ के अनुसार, मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात अपने पति के साथ उसका झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने (आरोपी ने) बेटे को बुरी तरह पीटा और जमीन पर पटक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इसके बाद, बच्चे का पिता मौके से फरार हो गया।
उन्होंने बताया कि दंपति अपने बेटे के साथ पटना घूमने आया था और रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहरा हुआ था।
उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

