देश की खबरें | पटना: लापता बैंककर्मी का शव कुएं में मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार की राजधानी पटना के बेउर इलाके में मंगलवार को एक सूखे कुएं से एक लापता बैंककर्मी का शव उसके स्कूटर के साथ बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
पटना, 15 जुलाई बिहार की राजधानी पटना के बेउर इलाके में मंगलवार को एक सूखे कुएं से एक लापता बैंककर्मी का शव उसके स्कूटर के साथ बरामद किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान अभिषेक वरुण के रूप में हुई है, जो एक निजी बैंक में काम करता था और 13 जुलाई से लापता था।
फुलवारी के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार ने बताया कि जिस रात वरुण लापता हुआ था, उस रात वह अपने परिवार के साथ एक समारोह में गया था, लेकिन वह वहीं रुक गया था और परिवार के अन्य सदस्यों को घर लौट जाने को कहा था।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब तीन बजे वरुण ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वह दुर्घटना का शिकार हो गया है। उसने पत्नी को यह भी बताया कि उसका स्कूटर उसके ऊपर गिर गया था और उसकी चारों ओर दीवारें हैं।
उसके बाद, उसका परिवार उससे संपर्क नहीं कर पाया और अगली सुबह परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने कहा कि वह मौत के कारणों की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।
एसडीपीओ ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया, यह दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

