देश की खबरें | अस्पताल में मरीज ने लगाई फांसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 47 वर्षीय मरीज ने एक अस्पताल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंगेली, 10 सितंबर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 47 वर्षीय मरीज ने एक अस्पताल में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दी।

मुंगेली जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के लोरमी कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिल जायसवाल एक स्कार्फ से बनाये गए फंदे से लटका मिला।

यह भी पढ़े | Coronavirus In Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 23,446 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के करीब.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जायसवाल को इस महीने की सात तारीख को मधुमेह और बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि जायसवाल बलौदाबाजार जिले का निवासी था। वह पुआल का व्यापार करता था। व्यापार के कारण वह लोरमी में रूका हुआ था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को उसके पास से कोई भी पत्र बरामद नहीं हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि उसने यह कदम क्यों उठाया है। उन्होंने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | Gujarat: अरावली जिले में मर चुका मजदूर लौटा घर, पुलिस ने भाईयों को बनाया था उसकी हत्या का आरोपी- इंस्पेक्टर सस्पेंड.

मुंगेली जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी महादेव तेंदेवे ने बताया कि जायसवाल की मृत्यु के बाद उसका नमूना कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मई माह से अगस्त माह के मध्य राज्य के अलग अलग क्वारंटीन सेंटर में छह लोगों ने आत्महत्या की है। वहीं पिछले महीने राजधानी रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एक कोरोना वायारस संक्रमित मरीज ने तथा जांजगीर चांपा जिले के कोविड-19 केयर सेंटर में एक अन्य मरीज ने आत्महत्या की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\