खेल की खबरें | विश्व कप फाइनल में पैट कमिंस का गेंद से सर्वश्रेष्ठ दिन रहा: लाबुशेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल के दौरान पैट कमिंस ने जिस तरह की गेंदबाजी की, वैसी गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कभी किसी को नहीं देखा।

सिडनी, 24 नवंबर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने कहा कि भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल के दौरान पैट कमिंस ने जिस तरह की गेंदबाजी की, वैसी गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कभी किसी को नहीं देखा।

आस्ट्रेलिया ने फाइनल में छह विकेट की जीत से रिकॉर्ड छठा खिताब अपने नाम किया था।

कमिंस ने 10 ओवर में दो विकेट झटके जिसमें उनका इकोनोमी रेट सर्वश्रेष्ठ रहा। उन्होंने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के विकेट लिये जिससे भारतीय टीम 240 रन पर सिमट गयी।

लाबुशेन ने ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गेंद से वो दिन निश्चित रूप से पैट का सर्वश्रेष्ठ दिन रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कभी भी ऐसे गेंदबाजी करते हुए किसी को नहीं देखा जैसे कमिंस ने की, उन्होंने सही समय पर सही गेंद फेंकी। मैंने ऐसा मध्य ओवर के गेंदबाज से कभी नहीं देखा, विशेषकर एक तेज गेंदबाज से। इसलिये काफी श्रेय उन्हें जाता है। ’’

लाबुशेन ने फाइनल में नाबाद अर्धशतक बनाया था। उन्होंने कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की रणनीति बनाने की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि टीम विश्लेषक ने योजना बनाकर भारत को दबाव में ला दिया।

लाबुशेन ने कहा, ‘‘रणनीतिक रूप से एंड्रयू मैकडोनाल्ड और हमारे विश्लेषक ने सबसे पहले टॉस का फैसला सही किया और इसके बाद विभिन्न परिस्थितियों में अच्छा करते हुए हमने भारतीय खिलाड़ियों के जल्दी विकेट झटके और फिर उनके गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी योजना 30 ओवर में उनके पांच विकेट झटकने की थी और आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने ऐसा ही किया। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें पैट ने अगुआई की। ’’

लाबुशेन ने यह भी कहा कि कोच का खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा था जिससे ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल बन गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘उनका कोचिंग रिकॉर्ड खुद ही दिखता है। उन्होंने कभी भी हम पर संदेह नहीं किया, मुझे लगता है कि इससे अच्छा माहौल बना। वह और पैट साथ में अच्छा काम करते हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस