देश की खबरें | बड़े दलित और समाजवादी नेता होने के साथ कुशल प्रशासक थे पासवान: मनमोहन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि पासवान एक कुशल प्रशासक थे जिनके जाने से देश ने एक महान दलित एवं समाजवादी नेता खो दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शुक्रवार को कहा कि पासवान एक कुशल प्रशासक थे जिनके जाने से देश ने एक महान दलित एवं समाजवादी नेता खो दिया है।

पासवान के पुत्र चिराग पासवान को भेजे शोक संदेश में सिंह ने 2004-09 के दौरान संप्रग की पहली सरकार में पासवान के बतौर मंत्री काम करने एवं उनके साथ अपने जुड़ाव को याद किया।

यह भी पढ़े | तृणमूल के नेतृत्व वाली सरकार को टक्कर देने के लिए कांग्रेस मूल्य वृद्धि और बेरोजगारी को लेकर बंगाल में करेगी रैली: जितिन प्रसाद.

उन्होंने कहा, ‘‘रामविलास पासवान जी विभिन्न दलों की सरकारों में बहुत महत्वपूर्ण दलित चेहरा रहे। मेरी अगुवाई वाली सरकार में उनके मंत्री रहने के दौरान उनके साथ मेरी सुखद यादे हैं। वह एक कुशल प्रशासक थे जिन्होंने रसायन एवं उर्वरक मंत्री के तौर पर मेरे साथ बहुत नजदीक से काम किया।’’

पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह खासी लोकप्रियता रखने वाले जन नेता थे और उनका अपने क्षेत्र से रिकॉर्ड जीत हासिल करना इस बात का प्रमाण है।’’

यह भी पढ़े | नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल को मिला खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार.

उन्होंने पासवान के परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

लोजपा के संस्थापक और उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पासवान कई सप्ताह से यहां के एक अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस