देश की खबरें | केरल में निजी बस मालिकों की हड़ताल के कारण यात्री परेशान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में विभिन्न मांगों को लेकर निजी बस मालिकों की हड़ताल के कारण अधिकतर जिलों में मंगलवार को निजी बस सड़कों से नदारद रहीं जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
तिरुवनंतपुरम, आठ जुलाई केरल में विभिन्न मांगों को लेकर निजी बस मालिकों की हड़ताल के कारण अधिकतर जिलों में मंगलवार को निजी बस सड़कों से नदारद रहीं जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
राज्य में रोजाना सफर करने वाले लोग केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) के वाहनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निजी बस से यात्रा करते हैं।
राज्य भर में निजी बस की सेवाएं बाधित होने के कारण लोग सरकारी बस, ऑटोरिक्शा, ऑनलाइन बुक की जाने वाली टैक्सी और अपने स्वयं के वाहनों से यात्रा करते देखे गए।
तिरुवनंतपुरम की शहरी सीमा के भीतर हालांकि निजी बस चलती नजर आईं लेकिन उनकी संख्या तुलनात्मक रूप से कम रही।
केएसआरटीसी प्राधिकारियों ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे मंगलवार को खासकर अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों सहित प्रमुख क्षेत्रों में अधिक बस संचालित करेंगे।
परिवहन प्राधिकारियों के साथ वार्ता विफल होने के बाद निजी बस मालिकों के संयुक्त मंच ने सोमवार को सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की थी।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो वे 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
निजी बस मालिकों की प्रमुख मांगों में छात्र रियायत दरों में संशोधन, समाप्त हो चुके परमिट का समय पर नवीनीकरण और सीमित स्थानों पर रुकने वाली बस को सामान्य सेवा में बदलने के निर्देशों को वापस लेने की मांग शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

