देश की खबरें | मथुरा में रेलवे ब्रिज के नीचे पानी में फंसी बस से यात्रियां को सुरक्षित निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारी बारिश के बाद नए बस स्टैण्ड पर रेलवे ब्रिज के नीचे एक जेनर्म योजना की बस पानी में फंस गयी जिसके बाद अग्निशमन दल ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मथुरा, 19 अगस्त उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारी बारिश के बाद नए बस स्टैण्ड पर रेलवे ब्रिज के नीचे एक जेनर्म योजना की बस पानी में फंस गयी जिसके बाद अग्निशमन दल ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार रेलवे ब्रिज के नीचे पानी में बस फंस जाने के बाद एक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास पर फोन कर मदद मांगी। बस आगरा से आई थी और उसमें 15 यात्री थे।

यह भी पढ़े | केरल: त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट को निजी हाथों में देने का किया विरोध, सीएम पिनाराई विजयन ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

एसएसपी के निर्देश पर अग्निशमन दल पहुंचा। उसने पूरी तरह से पानी में डूबने के करीब पहुंच चुकी मिनी बस से यात्रियों को एक-एक बाहर निकाला।

मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेत्रृत्व में किए गए इस सराहनीय कार्य की सोशल मीडिया पर खासी प्रशंसा हो रही है।

यह भी पढ़े | MSRTC Bus Service: महाराष्ट्र में अंतर जिला बस सेवा कल से फिर होगी शुरू, सरकार की तरफ से मिली इजाजत.

सीएफएसओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस कार्य में एक घण्टा लगा। आठ फायरकर्मियों की टीम पूरी शिद्दत से लगी रही। जिस समय बचाव अभियान शुरु किया गया, उस समय भी बारिश का पानी सीने तक था ।

दमकलकर्मियों द्वारा बस यात्रियों को पानी में फंसी बस सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने आज सीएफएसओ प्रमोद शर्मा सहित सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं दस हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

जनपद में बीती रात मूसलाधार वर्षा हुई। करीब तीन घण्टे की बारिश ने शहर के हर रास्ते को पानी से लबालब कर दिया। कुछ रास्ते तो ऐसे थे जिन पर इतना पानी भर गया कि पैदल व दोपहिया वाहन सवारों की तो क्या कहें, चार पहिया और बस, ट्रक जैसे बड़े वाहनों का भी निकलना दूभर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\