यात्री ट्रेनों का 17 मई तक परिचालन बंद, राज्यों के अनुरोध पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
जमात

रांची, दो मई रेलवे ने घोषणा की है कि देश में लॉकडाउन 17 मई तक

बढ़ाये जाने के फैसले को देखते हुए अब सभी यात्री ट्रेनों को 17 मई तक के

लिए रद्द कर दिया गया है।

रेलवे के प्रवक्ता ने यहां बताया कि इस दौरान न तो कोई यात्री ट्रेन चलेगी और न ही किसी प्रकार के रेलवे टिकट जारी किये जायेंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान स्टेशन पर किसी यात्री को आने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष यात्री ट्रेनें केवल राज्य

सरकारों के अनुरोध पर चलायी जायेंगी और इसके लिए यदि किसी को यात्रा करनी

है तो संबद्ध राज्यों से संपर्क करना होगा।

विशेष ट्रेनों में उन्हीं लोगों को यात्रा की अनुमति होगी जिनकी सूची

संबद्ध राज्य के अधिकारियों की ओर से आयेगी और इसके लिए पंजीकरण भी

राज्यों के अधिकारी करेंगे। इन ट्रेनों के लिए भी रेलवे कोई टिकट नहीं

जारी कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि आगे जब यात्री ट्रेनों की सेवा पुनः प्रारंभ की

जायेगी तो इसकी सूचना दी जायेगी।

, इन्दु,

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)