एजेंसी न्यूज

Smoking in Flight: दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में स्मोकिंग करते पकड़ा गया यात्री, पूछताछ में जुटी पुलिस

दिल्ली से मुंबई आने वाली एक उड़ान के शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Smoking in Flight: दिल्ली से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में स्मोकिंग करते पकड़ा गया यात्री, पूछताछ में जुटी पुलिस
(Photo Credits ANI)

मुंबई, 28 जून : दिल्ली से मुंबई आने वाली एक उड़ान के शौचालय में धूम्रपान करने के आरोप में 38 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी से वित्तीय राजधानी आने वाली इंडिगो की उड़ान में हुई. उन्होंने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमान में 176 यात्री सवार थे. मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने से करीब 50 मिनट पहले उत्तर प्रदेश निवासी खलील कजाम्मुल खान नाम का एक यात्री शौचालय गया.

अधिकारी ने बताया कि खान के शौचालय में धूम्रपान करने के बाद चालक दल के सदस्यों को ‘स्मोक सेंसर’ बजने के कारण इसका पता चला. जब वह बाहर आया तो चालक दल को शौचालय में एक माचिस और सिगरेट का बचा हुआ हिस्सा मिला. पुलिस अधिकारी ने बताया कि चालक दल ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया. चालक दल के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर खान ने शौचालय के अंदर धूम्रपान करने की बात भी स्वीकार की है. यह भी पढ़ें : विकसित देशों को आगे आकर विकासशील देशों को जलवायु कार्रवाई के लिए वित्तीय मदद देनी चाहिए: भूपेंद्र यादव

विमान के मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सुरक्षाकर्मियों को मामले की जानकारी दी गई और खान को सहर पुलिस स्टेशन ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और विमानन नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).