जरुरी जानकारी | संसद में कृषि विधेयकों का पारित होना देश के किसानों के लिये ऐतिहासिक क्षण: नीति आयोग उपाध्यक्ष
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने संसद में कृषि संबंधी दो विधेयकों के पारित होने को ऐतिहासिक बताते हुए रविवार को कहा कि इससे किसानों को बड़ा लाभ होगा और बड़ी कंपनियों द्वारा शोषण किये जाने का कोई जोखिम नहीं है।
नयी दिल्ली, 20 सितंबर नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने संसद में कृषि संबंधी दो विधेयकों के पारित होने को ऐतिहासिक बताते हुए रविवार को कहा कि इससे किसानों को बड़ा लाभ होगा और बड़ी कंपनियों द्वारा शोषण किये जाने का कोई जोखिम नहीं है।
राज्यसभा ने कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक 2020 तथा कृषक (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 को पारित कर दिया।
यह भी पढ़े | Kangana Ranaut vs BMC: कंगना रनौत ने बीएमसी को महाराष्ट्र सरकार का ‘पालतू’ कहा.
कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘संसद ने दो विधेयकों को पारित कर किसानों को व्यापारियों के साठगांठ से मुक्ति दी है। यह भारतीय किसानों के लिये ऐतिहासिक क्षण है। सरकार किसानों की उपज घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने की गारंटी देगी।’’
उन्होंने यह भी कहा कि किसानों के ऐसा कोई जोखिम नहीं है जिससे बड़ी कंपनियां उनका शोषण करें। केंद्र सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़े | Business Tips: बिजनेस स्टार्ट करने से पहले गांठ बांध ले ये 7 बातें, नहीं होंगे फेल.
नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने कहा कि इन सुधारों से नये रोजगार के अवसर सृजित होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में खपत को गति मिलेगी।
कांत ने ट्वीट किया, ‘‘लंबे समय से लंबित इन संरचनात्मक सुधारों से किसानों के लिये आय व संपत्ति का सृजन होगा। बिचौलिये समाप्त होंगे।’’
उन्होंने कहा कि इन सुधारों के लिये राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)