मुंबई, 17 मई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को पार्टी के पदाधिकारियों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मुंबई का अगला महापौर भाजपा का हो।
नड्डा ने एक बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम सभी को इस तरह से काम करने की जरूरत है कि मुंबई शहर का अगला महापौर भाजपा का हो।’’
बैठक में मौजूद लोगों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "आपकी ताकत के साथ, हमें इस संकल्प (भाजपा का महापौर बनाने) के बारे में दो बार सोचने की जरूरत नहीं है।"
नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों को सुनने का कौशल विकसित करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के लिए विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रम लेकर आए हैं। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों को सुनने की क्षमता सहित कुछ कौशल भी विकसित करने चाहिए। लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि एक भाजपा कार्यकर्ता उनकी बात धैर्य से सुनता है और उनकी समस्याओं को हल करने के लिए भरोसे लायक है।’’
नड्डा बुधवार से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य के भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY