एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मकबूल भट की बरसी पर श्रीनगर के कुछ हिस्से बंद रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ के संस्थापक मोहम्मद मकबूल भट की बरसी पर शुक्रवार को श्रीनगर के कुछ हिस्से बंद रहे।

देश की खबरें | मकबूल भट की बरसी पर श्रीनगर के कुछ हिस्से बंद रहे

श्रीनगर, 11 फरवरी प्रतिबंधित संगठन जेकेएलएफ के संस्थापक मोहम्मद मकबूल भट की बरसी पर शुक्रवार को श्रीनगर के कुछ हिस्से बंद रहे।

भट को 1984 में आज ही के दिन नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दी गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि यहां शहर के कुछ हिस्सों और मैसुमा इलाके में दुकान तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

उन्होंने बताया कि हालांकि, अन्य इलाकों में बंद नहीं रहा और सार्वजनिक वाहन भी सामान्य दिनों की तरह सड़कों पर दौड़े।

जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) ने संसद हमले के दोषी मोहम्मद अफजल गुरु और भट की बरसी पर नौ और 11 फरवरी को बंद का आह्वान किया था।

गुरु को नौ फरवरी 2013 को तिहाड़ जेल में फांसी दी गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).