जरुरी जानकारी | इफको किसान संचार की पशु चारा खरीद के लिए अमरेली जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के साथ साझेदारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख सहकारी उर्वरक कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) की अनुषंगी इफको किसान संचार लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने पशु चारे के लिए अमरेली जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

नयी दिल्ली, सात सितंबर प्रमुख सहकारी उर्वरक कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) की अनुषंगी इफको किसान संचार लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसने पशु चारे के लिए अमरेली जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दिल्ली स्थित यह कंपनी अपने ब्रांड 'इफको किसान' के तहत मवेशी चारा बेचेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि समझौते के अनुसार, इफको किसान शुरू में अमरेली जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ से 300 टन पशु चारा खरीदेगी और अगले कुछ महीनों में खरीद को बढ़ाकर 1,000 टन करने का लक्ष्य है।

समझौते पर इफ्को किसान के प्रबंध निदेशक संदीप मल्होत्रा ​​और अमरेली जिला सहकारिता के प्रबंध निदेशक, आर एस पटेल ने हस्ताक्षर किए।

अमरेली जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ गुजरात के अमरेली में एक मेगा पशु चारा संयंत्र संचालित करता है, जिसकी कुल क्षमता 5,000 टन प्रति माह है।

ताजा साझेदारी को मिलाकर इफ्को किसान की अब तक पशु चारा की खरीद या प्राप्ति के लिए 10 संस्थाओं के साथ गठजोड़ हो गया है।

इफको किसान संचार लिमिटेड के राष्ट्रीय बिक्री प्रमुख गणेश दास ने कहा, “वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान, हमने 160 करोड़ रुपये मूल्य के एक लाख टन पशु चारों की बिक्री की और चालू वित्तवर्ष में, हम 300 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘विकास परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हम और भी तृतीय-पक्ष निर्माताओं के साथ गठजोड़ करना चाहते हैं और अमरेली जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ के साथ सहयोग उस दिशा में एक कदम है।’’

मवेशी चारा व्यवसाय अब इफ्को किसान के कुल कारोबार में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देता है और कंपनी के विकास का एक प्रमुख केंद्र है।

इफ्को ने भारती एयरटेल और स्टार ग्लोबल रिसोर्सेज लिमिटेड के सहयोग के साथ इफ्को किसान संचार लिमिटेड बनाया। यह चार प्रमुख वर्टिकल - स्मार्ट कृषि समाधान प्रदाता, पशु चारा व्यवसाय, कृषि-प्रौद्योगिकी, दूरसंचार और कॉल सेंटर सेवाओं जैसे खंड में काम करता है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\