एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, वायु गुणवत्ता मध्यम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देश की खबरें | दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहे, वायु गुणवत्ता मध्यम

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा, जिसे 'मध्यम' श्रेणी का एक्यूआई माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान परियोजना ‘सफर’ के पूर्वानुमान के अनुसार, एक्यूआई अगले तीन दिनों तक ‘संतोषजनक’ से ‘मध्यम’ बना रहेगा।

एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की शुरुआत और बाद में हवा की दिशा के उत्तर-पश्चिम की ओर बदलने के कारण अगले सप्ताह तक हवा की गुणवत्ता में गिरावट आ सकती है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं धान की कटाई के मौसम के दौरान हरियाणा, पंजाब और पाकिस्तान के पड़ोसी क्षेत्रों में पराली की आग का धुआं साथ लाती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).