देश की खबरें | दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान : आईएमडी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 मई राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक, बृहस्पतिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आईएमडी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.7 डिग्री अधिक है।
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग कार्यालय ने बताया कि शाम 5.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 22 प्रतिशत थी, जबकि सुबह 8.30 बजे यह 58 प्रतिशत थी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 141 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 08:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

