देश की खबरें | पार्थ चटर्जी पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में एसएससी भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत अर्जी को खारिज करते हुये उन्हें और तीन अन्य को पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

कोलकाता, 21 सितंबर पश्चिम बंगाल में एसएससी भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत अर्जी को खारिज करते हुये उन्हें और तीन अन्य को पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।

चटर्जी के साथ जिन तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उनमें पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के पूर्व सचिव अशोक साहा और इसके पूर्व सलाहकार एस पी सिन्हा शामिल है । सीबीआई ने गांगुली को 15 सितंबर को गिरफ्तार किया था ।

केंद्रीय जांच एजेंसी के आग्रह पर यह यह आदेश सीबीआई अदालत ने पारित किया ।

विशेष अदालत ने जांच एजेंसी के आग्रह पर 16 सितंबर को चटर्जी को बुधवार तक सीबीआई रिमांड में भेज दिया था । एजेंसी ने अदालत से आग्रह किया था कि मामले में चटर्जी से पूछताछ करनी है । कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मामले की जांच कर रहा है ।

चटर्जी और उनकी कथित निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। ईडी एसएससी भर्ती घोटाले में कथित वित्तीय हेराफेरी की जांच कर रहा है और इसने मुखर्जी के फ्लैट से 23 जुलाई को छापेमारी के दौरान 49.80 करोड़ रुपये नकद, सोना-चांदी तथा आभूषण, फ्लैट तथा अन्य संपत्तियों के कागजात जब्त किए थे ।

जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र में कहा है कि नकद समेत जब्ती की कुल कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है ।

पूर्व मंत्री इस मामले में भी न्यायिक हिरासत में हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू