ठाणे में भारी बारिश के कारण घर की दीवार का हिस्सा गिरा, महिला घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को सुबह भारी बारिश होने से मकान का एक हिस्सा गिर गया जिससे उसमें रहने वाली 50 वर्षीय महिला घायल हो गई. निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
ठाणे, 14 जुलाई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को सुबह भारी बारिश होने से मकान का एक हिस्सा गिर गया जिससे उसमें रहने वाली 50 वर्षीय महिला घायल हो गई. निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरएमडीसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि घटना मुम्ब्रा इलाके के रशीद कम्पांउड में एक चॉल में सुबह साढ़े पांच बजे हुई. उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते महिला के घर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया. यह भी पढ़ें : UP: बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में पिट बुल डॉग के मालिक पर होगी कार्रवाई
सूचना पाकर स्थानीय अग्निशमनकर्मी और आरएमडीसी कर्मी मौके पर पहुंचे. अधिकारी ने कहा कि घायल महिला तबस्सुम सैयद को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags
संबंधित खबरें
VIDEO: वसई में शर्मनाक हरकत, मछली विक्रेता मछलियों पर छिड़क रहा था ‘लाल हिट’, रंगे हाथ पकड़ा गया; वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
Maharashtra LPG Crisis: महाराष्ट्र में गैस संकट पर बोले सीएम फडणवीस, प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, कांग्रेस सिर्फ अफवाह फैला रही है; VIDEO
Van Rani Mini Toy Train: संजय गांधी नेशनल पार्क आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, 4 साल बाद आज से फिर शुरू होगी ‘वनरानी’ मिनी टॉय ट्रेन सेवा
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
\