एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: संसदीय समिति ने अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया, बीएसएफ के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की

गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) का दौरा किया और जम्मू में बीएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की. समिति जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर है.

Jammu and Kashmir: संसदीय समिति ने अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा किया, बीएसएफ के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

जम्मू, 21 अगस्त : गृह मामलों पर संसद की स्थायी समिति ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) का दौरा किया और जम्मू में बीएसएफ के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की. समिति जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के चार दिवसीय दौरे पर है.

सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि समिति ने केंद्र शासित प्रदेश में प्रशासन, विकास और लोक कल्याण पर अध्ययन यात्रा के तहत जम्मू और मकवाल सीमा चौकी (बीओपी) में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सीमावर्ती मुख्यालय का दौरा किया. यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा के नेतृत्व में 18 सदस्यीय समिति की अगवानी जम्मू हवाई अड्डे पर बीएसएफ के एसडीजी सुरेंद्र पंवार और बीएसएफ जम्मू के आईजी एन एस जामवाल ने की.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).