ताजा खबरें | संसदीय समिति ने ‘भारतीय स्वास्थ्य सेवा’ गठित करने की सिफारिश की

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद की एक समिति ने एक समर्पित, कुशल एवं पर्याप्त संसाधनों से लैस स्वास्थ्य संवर्ग तैयार करने के लिये केंद्र एवं राज्यों से भारतीय प्रशासनिक सेवा की तर्ज पर ‘भारतीय स्वास्थ्य सेवा’ (आईएचएस) गठित करने की सिफारिश की है।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर संसद की एक समिति ने एक समर्पित, कुशल एवं पर्याप्त संसाधनों से लैस स्वास्थ्य संवर्ग तैयार करने के लिये केंद्र एवं राज्यों से भारतीय प्रशासनिक सेवा की तर्ज पर ‘भारतीय स्वास्थ्य सेवा’ (आईएचएस) गठित करने की सिफारिश की है।

‘कोविड महामारी के प्रकोप एवं प्रबंधन’ पर शुक्रवार को संसद में पेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने यह भी सिफारिश की कि मंत्रालय को राज्यों को विशेष दिशा निर्देश जारी करने चाहिए ताकि स्वास्थ्य कर्मियों विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के छोटे कर्मियों को समय पर वेतन का भुगतान किया जा सके।

समिति ने कहा कि वह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की तर्ज पर एक समर्पित, कुशल एवं पर्याप्त संसाधनों से लैस स्वास्थ्य संवर्ग तैयार करने के लिये केंद्र एवं राज्यों से ‘भारतीय स्वास्थ्य सेवा’ (आईएचएस) गठित करने की सिफारिश करती है।

संसदीय समिति ने कहा कि वह आशा, सहायक नर्सों एवं अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के नेटवर्क को मजबूत बनाने और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने से जुड़ी व्यवस्था में सहयोग की वकालत करती है।

समिति ने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में दवाओं की कीमतों में काफी वृद्धि देखी गई अैर ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं एवं अन्य उपकरणों की कमी देखी गई।

इसमें कहा गया है कि, समिति सिफारिश करती है कि सरकारों को पर्याप्त ऑक्सीजन विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने चाहिए और राज्यों के लिये एक मजबूत आपूर्ति तथा सहयोग तंत्र तैयार करना चाहिए ताकि आपातकालीन स्थिति में इनकी निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

समिति ने महामारी जैसी स्थिति में मूल्य की सीमा के अनुपालन पर सख्त और नियमित निगरानी की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\