देश की खबरें | संसद की सुरक्षा में चूक राष्ट्र की संप्रभुता को चुनौती : अन्नाद्रमुक प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ई.के.पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा की सुरक्षा में चूक राष्ट्र की संप्रभुता के लिए चुनौती है। उन्होंने घुसपैठ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

चेन्नई, 13 दिसंबर ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव ई.के.पलानीस्वामी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा की सुरक्षा में चूक राष्ट्र की संप्रभुता के लिए चुनौती है। उन्होंने घुसपैठ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की।

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से सुरक्षा खामी को दूर करने की मांग की। उन्होंने संसद में गैस कनस्तर लेकर दाखिल हुए दो लोगों द्वारा अंजाम दिये गए घटना की निंदा की।

पलानीस्वामी ने कहा कि यह पीड़ा का विषय है; यह 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी पर हुआ है।

पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के संस्थापक एस. रामदास ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि इस तरह की घटना को आसानी से संसद के भीतर अंजाम दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 2001 के संसद हमले की बरसी पर संसद की सुरक्षा में चूक कई सवाल खड़े करते हैं।

रामदास ने कहा, ‘‘अगर कोई संसद में गैस कनस्तर के साथ प्रवेश कर सकता है तो पहला सवाल यह उठता है कि पिस्तौल और बम भी अंदर ले जाया जा सकता है, जो जान को खतरा पैदा कर सकता है।’’

उन्होंने कहा कि यह घटना नए संसद भवन के उद्घाटन के तीन महीने के भीतर हुआ है और विस्तृत जांच के आदेश दिए जाने चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार को यह पता लगाने के लिए सुरक्षा ऑडिट कराना चाहिए कि नया संसद भवन सुरक्षा खतरों से परे है या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\