ताजा खबरें | संसद ने होमियोपैथी केंद्रीय परिषद और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद से संबंधित विधेयकों को मंजूरी दी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद ने सोमवार को होमियोपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 को पारित कर दिया।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर संसद ने सोमवार को होमियोपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 और भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक, 2020 को पारित कर दिया।

राज्यसभा ने दोनों विधेयकों को गत शुक्रवार को पारित किया था।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | पिपली में किसानों पर लाठीचार्ज का कोई आदेश नहीं दिया गया था: खट्टर.

निचले सदन ने भी सोमवार देर रात दोनों विधेयकों को मंजूरी दे दी।

होमियोपैथी केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक 2020 में केंद्रीय होमियोपैथी परिषद के गठन के लिए और एक साल का समय देने का प्रस्ताव किया गया है। पहले इसके लिए दो साल का समय दिया जा चुका है।

यह भी पढ़े | देश की खबरें | ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर देने के लिये रेलवे ने 44 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों की नयी निविदा जारी की.

वहीं, भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक 2020 में केंद्रीय परिषद के पुनर्गठन के लिए एक साल के समय का प्रस्ताव किया गया है और अंतरिम अवधि में एक ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स’ उसके अधिकारों का उपयोग करेगा।

भारतीय चिकित्सा केंद्रीय परिषद (संशोधन) विधेयक 2020 पर निचले सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि इस विधेयक के जरिये सभी पक्षों की चिंताओं का ध्यान रखा गया है और आगे भी सुझावों पर ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध, नेचुरोपैथी और होमियोपैथी जैसी पद्धतियों को भी आधुनिक चिकित्सा पद्धति की तरह प्रोत्साहित करना चाहती है और सरकार की प्रतिबद्धता इन्हें अंतरराष्ट्रीय मानकों तक ले जाने की है।

उन्होंने कुछ सदस्यों की आशंकाओं को दूर करने का प्रयास करते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह के ‘ब्रिज कोर्स’ का प्रावधान नहीं है और सदस्य विधेयक को पूरा पढ़कर शंकाओं को दूर कर सकते हैं।

मंत्री के जवाब के बाद सदन ने दोनों विधेयकों को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।

ये विधेयक इनसे संबंधित अध्यादेशों की जगह लेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\