विदेश की खबरें | पेरिस पुलिस क्यूबा के दूतावास पर बम हमले की जांच कर रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेरिस (फ्रांस), 27 जुलाई (एपी) फ्रांसीसी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि यहां क्यूबा के दूतावास पर हुए बम हमले की वह जांच कर रही है।

पेरिस (फ्रांस), 27 जुलाई (एपी) फ्रांसीसी अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि यहां क्यूबा के दूतावास पर हुए बम हमले की वह जांच कर रही है।

सोमवार रात हुए इस हमले में दूतावास को मामूली नुकसान हुआ था।

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि घटना की जांच जारी है। इस मामले में किसी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है और ना ही किसी व्यक्ति या संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

पेरिस पुलिस ने बताया कि सोमवार रात दो गैसोलिन बम दूतावास पर फेंके गये थे, जिससे मामूली आग लग गई थी।

क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोद्रीगुएज ने इस हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\