देश की खबरें | पंजाब के पुलिस महानिदेशक से मिले सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने बेटे की हत्या के मामले में यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात की।
चंडीगढ़, 14 नवंबर दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अपने बेटे की हत्या के मामले में यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव से मुलाकात की।
मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह और मां चरण कौर ने यहां पुलिस मुख्यालय में राज्य पुलिस प्रमुख से मुलाकात की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली।
हालांकि मूसेवाला के माता-पिता ने मुलाकात के बाद मीडिया से बात नहीं की।
सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
पंजाब पुलिस ने अगस्त में मनसा अदालत में 24 आरोपियों के खिलाफ 1,850 पन्नों का पहला आरोपपत्र दाखिल किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)