जरुरी जानकारी | ड्रोन सुरक्षा तकनीक के लिए पारस एयरोस्पेस और इजरायल की पैराज़ीरो में समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पारस एयरोस्पेस ने एक बयान में कहा कि ड्रोन की सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दोनों कंपनियों ने हाथ मिलाया है।

पारस एयरोस्पेस ने एक बयान में कहा कि ड्रोन की सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दोनों कंपनियों ने हाथ मिलाया है।

कंपनी ने साथ ही देश में प्रमाणित ड्रोन पैराशूट पेश करने की भी घोषणा की, जो यात्री सुरक्षा के लिए कारों में एयरबैग प्रणाली के बराबर हैं तथा ड्रोन को नीचे जमीन पर गिरने से बचाते है।

पारस एयरोस्पेस दरअसल पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लि. की सहायक कंपनी है और यूएवी सिस्टम के विकास, एकीकरण, निर्माण और प्रमाणन की विस्तृत श्रृंखला की पेशकश करती है।

वही इजरायल की पैराज़ीरो कंपनी स्वायत्त वाणिज्यिक ड्रोन सुरक्षा प्रणालियों के डिजाइन और निर्माण में माहिर है।

कंपनी ने कहा कि वर्तमान में यह क्षेत्र आगे बढ़ रहा है, इसलिए हवाई क्षेत्र में ड्रोन की सुरक्षा और नीचे लोगों की सुरक्षा इस क्षेत्र के लिए सबसे जरुरी है।

केंद्र सरकार ने विभिन्न उद्योगों में उनके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हाल में ड्रोन नियम 2021 जारी किये है।

पारस एयरोस्पेस के मुख्य मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज अकुला ने कहा, ‘‘पैराज़ीरो की पैराशूट प्रणाली विभिन्न देशों में लोगों के उड़ान की सुरक्षा के लिए प्रमाणित हैं।’’

वहीं पैराज़ीरो के महाप्रबंधक बोअज़ शेट्ज़र ने कहा कि भारत ड्रोन-सक्षम प्रौद्योगिकी क्रांति के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। इसके साथ ही पारस एयरोस्पेस के साथ हमारी साझेदारी हमें भारतीय बाजार में एएसटीएम-प्रमाणित ड्रोन सुरक्षा पैराशूट सिस्टम प्रदान करने में मदद करेगी।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\