देश की खबरें | 'पेबल मंकी' पुस्तक के लिए परमिता ब्रह्मचारी ने ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. 'पेबल मंकी' पुस्तक के आवरण पृष्ठ को ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। इसका आवरण पृष्ठ परमिता ब्रह्मचारी ने डिजाइन किया है।
नयी दिल्ली, 23 मई 'पेबल मंकी' पुस्तक के आवरण पृष्ठ को ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। इसका आवरण पृष्ठ परमिता ब्रह्मचारी ने डिजाइन किया है।
प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर पुरस्कार के आठवें संस्करण के विजेताओं की घोषणा इंडिया हैबिटेट सेंटर (आईएचसी) में सोमवार को की गयी।
इसके अलावा जाने-माने पटचित्रकार सत्यव्रत राउत की पुस्तक 'सीनोग्राफी: एन इंडियन पर्सपेक्टिव' को ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर आर्ट बुक पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया।
दोनों ही विजेताओं परमिता ब्रह्मचारी और सत्यव्रत राउत को नयी दिल्ली स्थित नार्वे दूतावास में मंत्री-काउंसलर और मिशन की उप प्रमुख मार्टीन अमदल बोटहेम और ज्यूरी सदस्य अलका पांडे की अध्यक्षता में एक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
ज्यूरी के सदस्यों में प्रसिद्ध राजनेता-लेखक शशि थरूर, प्रसिद्ध लेखक-स्तंभकार शोभा डे, प्रसिद्ध लेखक कुणाल बसु, कला इतिहासकार अलका पांडे और एपीजे सुरेंद्र समूह की निदेशक प्रीति पॉल शामिल थीं।
उपन्यास ‘किंत्सुगी’ के लिए इशान खोसला के कवर ने ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर बुक कवर प्राइज 2022 जीता था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)