खेल की खबरें | पराग और रावत ने भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रियान पराग और शाश्वत रावत के प्रवाहमय अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने भारत सी के खिलाफ दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दौर के मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
अनंतपुर, 21 सितंबर रियान पराग और शाश्वत रावत के प्रवाहमय अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने भारत सी के खिलाफ दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी दौर के मैच के तीसरे दिन शनिवार को यहां अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
पराग ने 101 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 73 रन बनाए जबकि रावत ने 67 गेंद पर 53 रन की पारी खेली जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल है। इससे भारत ए ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 270 रन बना लिए थे। कप्तान मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत करते हुए 34 रन का योगदान दिया।
पराग और रावत ने पांचवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी की जिससे भारत ए की कुल बढ़त 333 रन की हो गई है।
तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र 40 जबकि तनुष कोटियान 13 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत सी की तरफ से अंशुल कंबोज, गौरव यादव और मानव सुतार ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले भारत सी ने भारत ए के 297 के जवाब में अपनी पहली पारी सात विकेट पर 216 रन से आगे बढ़ाई लेकिन उसकी पूरी टीम 234 रन पर आउट हो गई।
भारत ए की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले आवेश खान ने 64 रन देकर तीन विकेट लिए। उत्तर प्रदेश के 20 वर्षीय तेज गेंदबाज आकिब खान ने 43 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

