खेल की खबरें | पैरा चक्काफेंक खिलाड़ी पिल्लई कोरोना पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पैरा चक्का फेंक खिलाड़ी अनीश कुमार पिल्लई कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी स्पर्धा में भाग नहीं ले सकेंगे ।

बर्मिघम, तीन अगस्त भारत के पैरा चक्का फेंक खिलाड़ी अनीश कुमार पिल्लई कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी स्पर्धा में भाग नहीं ले सकेंगे ।

उन्हें चक्का फेंक एफ44 फाइनल में खेलना था ।

भारतीय दल के एक पैरा अधिकारी ने कहा ,‘‘ उसमें कोई लक्षण नहीं थे लेकिन वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । सीजीएफ ने उनकी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है क्योंकि उनकी सीटी वैल्यू अधिक है । यह दुखद है कि आज उसका खेलों में आखिरी दिन था ।’’

पिल्लई ने चार साल पहले जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था ।

राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा खेल भी सक्षम खिलाड़ियों के खेलों के साथ ही होते हैं ।

इससे पहले महिला हॉकी खिलाड़ी नवजोत कौर भी कोरोना संक्रमण के कारण स्वदेश लौट गई थी । दो महिला क्रिकेटर एस मेघना और पूजा वस्त्राकर भी खेलों से पहले कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी लेकिन अब स्वस्थ होकर टीम के साथ है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now