खेल की खबरें | पैरा तीरंदाज पूजा विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीरंदाज पूजा ने रविवार को यहां पैरा विश्व चैम्पियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा।

दुबई, 27 फरवरी तीरंदाज पूजा ने रविवार को यहां पैरा विश्व चैम्पियनशिप के व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा।

चौबीस साल की इस पैरा तीरंदाज ने ब्रिटेन की हेजल चेस्टी से 0-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 6-2 से जीत हासिल कर ली और साथ ही मौजूदा टूर्नामेंट में कम से कम दूसरा रजत पदक भी पक्का कर लिया।

भारत की पहली पैरा तीरंदाज विश्व चैम्पियन बनने की कोशिश कर रहीं पूजा अब शाम को इटली की पैट्रिली विंसेंजा से भिड़ेंगी।

भारत दिन में दूसरे पदक और कुल तीसरे पदक की दौड़ में भी शामिल है जिसमें पूजा और उनके ही समान नाम की सीनियर साथी पूजा खन्ना टीम कांस्य पदक के लिये मंगोलिया की प्रतिद्वंद्वियों के सामने होंगी।

श्याम सुंदर स्वामी और ज्योति बालियान की कम्पाउंड मिश्रित जोड़ी ने इससे पहले रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था जो देश का विश्व तीरंदाजी पैरा चैम्पियनशिप में पहला पदक भी था।

चौथी वरीय के तौर पर क्वालीफाई करने वाली पूजा ने अपना अभियान पूजा खन्ना को 7-1 से हराकर शुरू किया।

क्वार्टरफाइनल में उन्हें श्वेतलाना बारांतसेवा से कड़ी चुनौती मिली लेकिन वह 6-4 से जीत दर्ज करने में सफल रहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\