देश की खबरें | पप्पू यादव ने एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती के माता-पिता से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने मंगलवार को जिले के झुन्नी कलां गांव में वायु अभियान महानिदेशक (डीजीएओ) एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती के माता-पिता से मुलाकात की।

पूर्णिया (बिहार), 13 मई बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने मंगलवार को जिले के झुन्नी कलां गांव में वायु अभियान महानिदेशक (डीजीएओ) एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती के माता-पिता से मुलाकात की।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हवाई अभियानों में भारतीय वायुसेना के अधिकारी भारती की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है।

पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे को नष्ट करने के लिए छह मई की देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया था। इसके बाद पाकिस्तान के सभी हमलों का जवाब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत दिया गया।

पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले यादव ने कहा कि उन्होंने अधिकारी का अभिनंदन करने और उनके माता-पिता से बातचीत करने के लिए उनके पैतृक गांव का दौरा किया।

यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह केवल पूर्णिया के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। जिस तरह से हमारे बहादुर जवानों ने आतंकवादियों को मार गिराया और एयर मार्शल भारती ने जो भूमिका निभाई, उस पर हम सभी गर्व महसूस कर रहे हैं। मैंने आज उनके माता-पिता से आशीर्वाद लिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह केवल एक सैन्य अभियान नहीं था, बल्कि भारत की पहचान, सम्मान और संप्रभुता की जीत है। हमें वास्तव में गर्व महसूस हो रहा है कि एयर मार्शल भारती यहां के बेटे हैं।’’

एयर मार्शल भारती ने अपनी प्राथमिक शिक्षा पूर्णिया के सरकारी स्कूल से और फिर झारखंड के तिलैया में सैनिक स्कूल से पढ़ाई की। बाद में, वह पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी गए और 1987 में भारतीय वायुसेना की लड़ाकू शाखा में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\