खेल की खबरें | पंत की हालत में काफी सुधार , कहा परिवार के करीबी ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने अभी तय नहीं किया है कि उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना है या नहीं । पंत के पारिवारिक मित्रों और अन्य ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही ।

देहरादून, 31 दिसंबर क्रिकेटर ऋषभ पंत की स्थिति में अब काफी सुधार है और डॉक्टरों ने अभी तय नहीं किया है कि उन्हें किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना है या नहीं । पंत के पारिवारिक मित्रों और अन्य ने अस्पताल में उनसे मुलाकात के बाद यह बात कही ।

पंत की मां सरोज पंत और लंदन से आई बहन साक्षी अस्पताल में उनके साथ हैं ।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा , बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने यहां मैक्स अस्पताल में पंत से मुलाकात की।

परिवार के साथ अस्पताल में लगातार बने हुए उमेश कुमार ने कहा ,‘‘ उन्हें किसी और अस्पताल में शिफ्ट करने की फिलहाल तो कोई योजना नहीं है । उनकी हालत में कल से काफी सुधार आया है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उनके माथे की प्लास्टिक सर्जरी शुक्रवार को ही कर ली गई । पहली ड्रेसिंग आज हुई है ।’’

पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली। वह अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रूड़की जा रहे थे ।

उमेश कुमार ने कहा कि बीसीसीआई के डॉक्टर लगातार मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों के संपर्क में हैं और इस बारे में फैसला लेंगे कि उन्हें कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत है या नहीं ।

वहीं श्याम शर्मा ने पंत से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘यहां चिकित्सकों द्वारा पंत की अच्छी तरह से देखभाल की जा रही है। बीसीसीआई भी उनके संपर्क में है, उनकी हालत पर ताजा जानकारी ले रहा है। फिलहाल उन्हें यहीं रखा जाएगा। ’’

एक सवाल के जवाब में श्याम शर्मा ने कहा कि पंत ने उन्हें बताया कि अंधेरा था और दुर्घटना उस समय हुई जब वह एक गड्ढे को पार करने की कोशिश कर रहे थे।

अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अनिल कपूर ने कहा, ‘‘पंत की स्थिति ठीक है। हम उनसे प्रशंसकों के रूप में मिले। आइए हम प्रार्थना करें कि वह जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें फिर से खेलते हुए देखें।’’

कपूर के साथ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे खेर ने कहा कि उन दोनों ने युवा क्रिकेटर को खूब हंसाया। खेर ने कहा, ‘‘सब कुछ ठीक है। हम पंत, उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले। वे सब ठीक हैं। हमने उन्हें खूब हंसाया।’’

पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी-ट्वेंटी में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी