देश की खबरें | पन्नीरसेल्वम ने पार्टी मुख्यालय पर हमले के आरोप को खारिज किया, पलानीस्वामी से इस्तीफा मांगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने बृहस्पतिवार को पार्टी प्रमुख ई.के. पलानीस्वामी पर कोई भी चुनाव नहीं जीत पाने का आरोप लगाते हुए उनसे महासचिव पद से इस्तीफा देने की मांग की।

चेन्नई, 27 मार्च अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम ने बृहस्पतिवार को पार्टी प्रमुख ई.के. पलानीस्वामी पर कोई भी चुनाव नहीं जीत पाने का आरोप लगाते हुए उनसे महासचिव पद से इस्तीफा देने की मांग की।

पनीरसेल्वम ने पलानीस्वामी के इस आरोप का खंडन किया कि उन्होंने यहां पार्टी मुख्यालय पर हमले का नेतृत्व किया था।

पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने पार्टी में फिर से शामिल होने के बारे में कभी नहीं कहा, बल्कि वह केवल इतना चाहते थे कि "जो ताकतें अलग-अलग हैं, उन्हें साथ आ जाना चाहिए क्योंकि केवल इसी से आन्नाद्रमुक की जीत सुनिश्चित होगी।"

उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी के कार्यों का मतलब है कि पार्टी "कभी नहीं जीतेगी"।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उनके (पलानीस्वामी) समर्थकों का कहना है कि एकल नेतृत्व से सभी चुनाव में जीत मिलेगी... (लेकिन वह) एक भी चुनाव नहीं जीत पाए।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "यह उनके लिए अच्छा होगा यदि वह स्वयं महासचिव (अन्नाद्रमुक) के पद से इस्तीफा दे दें, अन्यथा उन्हें निरादर का सामना करना पड़ेगा।"

इसके अलावा, उन्होंने जुलाई 2022 में यहां पार्टी मुख्यालय पर हमले का नेतृत्व करने के पलानीस्वामी के आरोप का खंडन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

\