देश की खबरें | पानीपत सामूहिक दुष्कर्म: कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस और ‘आप’ ने खट्टर सरकार पर निशाना साधा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पानीपत जिले में तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और अन्य महिला की हत्या को लेकर विपक्षी दल ने शुक्रवार को मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा।
चंडीगढ़, 22 सितंबर हरियाणा के पानीपत जिले में तीन महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और अन्य महिला की हत्या को लेकर विपक्षी दल ने शुक्रवार को मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधा।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया कि हरियाणा में कानून व्यवस्था बुरी तरह खराब हो चुकी और महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।
सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना गांव में बने फार्महाउस पर हुई। उत्तर प्रदेश के एक निवासी ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कई महीनों ये यहां बनी झोपड़ियों में अपने परिवार, रिश्तेदार और उनके परिवार के साथ रह रहे हैं।
शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वे सभी सो रहे थे तभी चार नाकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उनके पास हथियार भी थे।
आरोप है कि बदमाशों ने परिवार के लोगों को रस्सी से बांध दिया और उसके बाद तीन श्रमिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने कहा था कि आरोपी नकदी और आभूषण भी लूटकर ले गए।
पुलिस ने बताया कि पहली घटना वाली जगह से एक किलोमीटर दूर एक अन्य वारदात में बदमाशों ने बीमार महिला पर हमला दिया जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि उसके पति के साथ लूटपाट की।
मतलौडा पुलिस थाना प्रभारी विजय ने कहा, ‘‘आरोपी अभी फरार हैं। मामले की जांच की जा रही है।’’
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि महिलाएं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर सैलजा ने कहा, ‘‘अपराधियों में कानून का डर ही नहीं है। खट्टर साहेब यह कैसी कानून व्यवस्था है?’’
उन्होंने मांग की कि मानवता को शर्मसार करने वाले इन ‘हैवानों’ को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए।
आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, ‘‘एक गिरोह पूरी रात तांडव मचाता है और पुलिस के पास कोई सुराग तक नहीं है। यह राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

