देश की खबरें | अमृतसर हवाईअड्डे पर बम की अफवाह से दहशत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को उस समय दहशत फैल गई जब एयर इंडिया के एक विमान में सफाई कर रहे कर्मचारियों ने बम की धमकी की सूचना दी। हालांकि, बाद में यह अफवाह निकली।
अमृतसर, 21 अगस्त अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोमवार को उस समय दहशत फैल गई जब एयर इंडिया के एक विमान में सफाई कर रहे कर्मचारियों ने बम की धमकी की सूचना दी। हालांकि, बाद में यह अफवाह निकली।
पंजाब पुलिस ने बताया कि लंदन के गैटविक हवाईअड्डे से उड़ान संख्या एआई-170 के यहां पहुंचने के दो घंटे बाद विमान में सफाई कर रहे कर्मचारियों को विमान के शौचालय में एक कागज की पर्ची मिली जिस पर ‘‘बम’’ लिखा हुआ था।
अधिकारियों ने बताया कि यह विमान 187 यात्रियों को लेकर आया था।
पुलिस ने कहा कि हवाईअड्डे के अधिकारियों ने मामले की सूचना केंद्रीय औद्योगिक बल को दी और विमान को तब हैंगर में अलग-थलग रखा गया था।
अधिकारियों ने बताया कि विमान में तीन घंटे तक छानबीन की गई, लेकिन कोई विस्फोटक नहीं मिला।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि उड़ान 240 यात्रियों के साथ अमृतसर से गैटविक के लिए रवाना हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 11:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

