खेल की खबरें | पंड्या ने कहा, स्वदेश वापस लौट रहा हूं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन से आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया में रुकने की उम्मीद जगाने के दो दिन बाद भारत के आक्रामक आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को कहा कि वह ‘स्वदेश वापस लौट रहे हैं।’।

सिडनी, आठ दिसंबर सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन से आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया में रुकने की उम्मीद जगाने के दो दिन बाद भारत के आक्रामक आलराउंडर हार्दिक पंड्या ने मंगलवार को कहा कि वह ‘स्वदेश वापस लौट रहे हैं।’।

पीठ के आपरेशन के बाद वापसी करने वाले पंड्या ने नियमित रूप से गेंदबाजी शुरू नहीं की है लेकिन सीमित ओवरों की श्रृंखला में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उम्मीद बंधी थी कि टेस्ट टीम में चयन के लिए उनके नाम पर विचार हो सकता है।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: सिडनी में विराट कोहली की ये बड़ी गलती टीम इंडिया को पड़ी भारी.

रविवार को टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद इस आलराउंडर ने जब कहा था कि टीम प्रबंधन अगर चाहता है तो उन्हें आस्ट्रेलिया में रुकने में कोई दिक्कत नहीं है तो उनके रुकने की उम्मीद बढ़ गई थी।

हालांकि दो दिन बाद पंड्या ने पुष्टि की कि वह वापस भारत लौट रहे हैं।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 3rd T20 2020: भारत ने T20 सीरीज पर जमाया कब्जा, मैच के दौरान बनें ये प्रमुख रिकॉर्ड.

पंड्या ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे स्वदेश लौटना चाहिए और अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहिए। मैंने चार महीनों से अपने बच्चे को नहीं देखा है, इसलिए मैं अब अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।’’

टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, ‘‘शायद भविष्य में। मुझे नहीं पता, शायद।’’

इससे पहले जब पंड्या से पूछा गया कि क्या वह टेस्ट श्रृंखला के लिए रुकना चाहते हैं तो उन्होंने कहा था, ‘‘यह अलग प्रारूप है, मुझे लगता है कि मुझे ऐसा करने की जरूरत है, मेरे कहने का मतलब है कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है लेकिन अंत में फैसला प्रबंधन को करना है।’’ कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर पंड्या एक बार फिर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाते दिख रहे थे लेकिन आस्ट्रेलिया ने धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की।

श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए पंड्या को मैन आफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं और मैन आफ द सीरीज पुरस्कार जीतने की मुझे खुशी है लेकिन यह टीम प्रयास था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय के बाद फैसला किया था कि हम इसे अब चार मैचों की श्रृंखला के रूप में देखेंगे और हमें उम्मीद थी कि हम चार में से तीन मैच जीतेंगे और ऐसा ही हुआ इसलिए खुशी है।’’

भारत ने पहले दो मैच गंवाने के बाद एकदिवसीय श्रृंखला 1-2 से गंवा दी थी लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला जीती।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी