देश की खबरें | हैदराबाद के ‘कान्हा संगीत उत्सव’ में प्रस्तुति देंगे पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, उस्ताद अजमद अली खान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में बुधवार से शुरू हो रहे ‘कान्हा संगीत उत्सव’ में बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान सहित आठ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी हैदराबाद में बुधवार से शुरू हो रहे ‘कान्हा संगीत उत्सव’ में बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान सहित आठ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार प्रस्तुति देंगे।

सप्ताह भर चलने वाला शास्त्रीय संगीत का यह उत्सव हैदराबाद के ‘कान्हा शांति वन’ में होना है जिसमें दुनिया भर से करीब एक लाख लोगों के पहुंचने और लाखों लोगों के ऑनलाइन जुड़ने की संभावना है।

उत्सव श्री रामचंद्र मिशन के आदिगुरु लालजी महाराज की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

श्री रामचंद मिशन के अध्यक्ष, आध्यात्मिक गुरु कमलेश पटेल ने एक बयान में कहा कि उत्सव का लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों के उस्तादों को साथ लाना और संगीत के माध्यम से अध्यात्म तक पहुंचना है।

उत्सव में बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया और सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के अलावा संतूर वादक राहुल शर्मा, शास्त्रीय संगीतकार उस्ताद राशिद खान, कर्नाटक संगीत की गायिका सुधा रघुनाथन, बांसुरी वादक शशांक सुब्रमण्यम, गायक कौशिकी चक्रवर्ती और संजीव अभ्यंकर भी प्रस्तुति देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\