Tokyo Olympics 2020: महामारी से त्रस्त ओलंपिक पर धूप के बाद तूफान और बारिश की मार
न्यूजीलैंड के रग्बी सेवन्स के खिलाड़ी एंड्रयू न्यूस्टब ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हम हर बुरी चीज की तैयारी कर रहे हैं.
न्यूजीलैंड के रग्बी सेवन्स के खिलाड़ी एंड्रयू न्यूस्टब ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि हम हर बुरी चीज की तैयारी कर रहे हैं. मेजबान जापान अपने मेहमानों को दिलासा दे रहा है कि चिंता न करें क्योंकि यह मध्यम श्रेणी का उष्णकटिबंधीय तूफान है. उधर सुरिगासाकी समुद्र तट पर सर्फर का कहना है कि नेपार्तक नाम का यह तूफान जब तक समुद्र तट से सीधे नहीं टकराता, इससे वास्तव में प्रतिस्पर्धा में सुधार होगा.
लेकिन तीरंदाजी, नौकायन और पाल नौकायन ने पहले ही अपना कार्यक्रम बदल दिया है. तोक्यो खेलों की प्रवक्ता मासा तकाया ने कहा कि किसी अन्य खेल के कार्यक्रम में बदलाव की संभावना नहीं है. यह भी पढ़ें : Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक खेल गांव में कोविड-19 के चार नये मामले, दो खिलाड़ी शामिल
तकाया ने कहा, ‘‘यह तीसरी श्रेणी का उष्णकटिबंधीय तूफान है, इसलिए बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है, लेकिन जापान के अर्थों में यह तूफान है. यह कमजोर तूफान है लेकिन फिर भी यह तूफान है और इसलिए हमें इसके प्रभावों को लेकर बहुत अधिक आशावादी नहीं होना चाहिए. ’’
एपी
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

