UP: यूपी के बदायूं में तालाब की खुदाई से निकला पंचमुखी शिवलिंग, दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तालाब की खुदाई के दौरान एक पंचमुखी शिवलिंग मिला. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक दातागंज तहसील क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव में आज एक तालाब की खुदाई की जा रही थी और इसी दौरान करीब छह फीट नीचे एक शिवलिंग मिला.
बदायूं (उप्र), 22 जुलाई : बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक तालाब की खुदाई के दौरान एक पंचमुखी शिवलिंग मिला. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक दातागंज तहसील क्षेत्र के सराय पिपरिया गांव में आज एक तालाब की खुदाई की जा रही थी और इसी दौरान करीब छह फीट नीचे एक शिवलिंग मिला. उन्होंने बताया कि शिवलिंग पंचमुखी है और संगमरमर के पत्थर से बना हुआ है.
पापड़ ब्रह्मदेव मंदिर के महंत परमात्मा दास महाराज ने दावा किया कि यह शिवलिंग करीब 300 साल पुराना है. शिवलिंग निकलने की सूचना पर आसपास के गांव के लोग दर्शन के लिए उमड़ पड़े. दातागंज के उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुरातत्व विभाग द्वारा जांच कराई जाएगी कि शिवलिंग कितना प्राचीन है. यह भी पढ़ें : तमिलनाडु पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में अपराधी की सूचना देने पर नकद इनाम की घोषणा की
उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं राजस्व की टीम लगा दी गई है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. 'नर्मदा बचाओ अभियान' से जुड़ी शिप्रा पाठक ने कहा कि जहां शिवलिंग निकला है वहां भगवान शिव का भव्य और दिव्य मंदिर बनवाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

