देश की खबरें | कोल्हापुर में पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा के बाद कुछ बांधों से पानी छोड़े जाने के उपरांत मंगलवार सुबह पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 18 अगस्त महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा के बाद कुछ बांधों से पानी छोड़े जाने के उपरांत मंगलवार सुबह पंचगंगा नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान को पार कर गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी ने कहा कि बांधों के जलग्रहण क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिसे देखते हुए कोल्हापुर में राधानगरी और अन्य जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है।

यह भी पढ़े | Meerut Shocker: यूपी के मेरठ में महिला के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला, अपस्ताल ले जाने के बजाय लोग बनाते रहें VIDEO.

मंगलवार सुबह राजाराम बांध पर पंचगंगा नदी का जलस्तर 40 फुट तक पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से एक फुट अधिक है।

बांध पर खतरे का निशान 43 फुट पर है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Uttar Pradesh: यूपी में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर 4,336 नए मामले आए सामने, सूबे में COVID-19 सक्रिय मरीजों की संख्या 50,242 पहुंची.

उन्होंने कहा, "सोमवार को राधानगरी बांध के चार द्वार खोले गए थे, लेकिन आज, केवल दो द्वार खुले हैं और 7,112 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है।"

जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी सांगली में, इरविन पुल पर कृष्णा नदी का जल स्तर मंगलवार सुबह 38.6 फुट था।

पुल पर नदी का खतरे का निशान 45 फुट है।

अधिकारी ने कहा कि आज सुबह से, कोयना बांध के जलग्रहण क्षेत्र में वर्षा कम हो गई है। कोयना और अन्य जलाशयों से पानी छोड़ा जा रहा है।

पिछले साल मॉनसून के दौरान सांगली और कोल्हापुर जिलों में आयी बाढ़ से भारी क्षति हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\