एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल (एस) : अनुप्रिया पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अपना दल (एस) ने पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने की घोषणा की है। इसके लिए एक दिसंबर से सभी जिलों में आवेदकों के लिए आवेदन फार्म वितरित किए जाएंगे।

देश की खबरें | पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ेगा अपना दल (एस) : अनुप्रिया पटेल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, सात नवंबर अपना दल (एस) ने पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ने की घोषणा की है। इसके लिए एक दिसंबर से सभी जिलों में आवेदकों के लिए आवेदन फार्म वितरित किए जाएंगे।

लखनऊ के माल एवेन्‍यू स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में अपना दल (एस) की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को पार्टी पदाधिकरियों की बैठक में इस फैसले से अवगत कराया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Live Streaming on Aaj Tak: यहां देखें आज तक के एग्जिट पोल के नतीजे.

अनुप्रिया ने सभी जिलाध्‍यक्षों को पंचायत चुनाव की मजबूती से तैयारी के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सहयोगी है। अपना दल (एस) ने 2014 और 2019 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। वर्तमान समय में पार्टी के लोकसभा में दो और उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नौ सदस्‍य हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020 Exit Polls Live Streaming on ABP News: यहां देखें एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के नतीजे.

अपना दल (एस) के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राजेश पटेल ने बताया कि जिलाध्‍यक्षों के जरिये 10 जनवरी तक चुनाव लड़ने वाले सभी आवेदकों के फार्म लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में जमा कराए जाएंगे।

उन्‍होंने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए प्रत्‍याशियों का चयन जिला स्‍तर पर तीन सदस्‍यीय समिति करेगी जिसमें जिलाध्‍यक्ष, जिला प्रभारी और विधानसभा क्षेत्र अध्‍यक्ष शामिल होंगे लेकिन सभी प्रत्‍याशियों की घोषणा प्रदेश अध्‍यक्ष की तरफ से की जाएगी।

पटेल ने बताया कि अगर किसी सीट पर प्रत्‍याशी के चयन में किसी तरह का विवाद हुआ तो राष्‍ट्रीय महासचिव अवध नरेश वर्मा के नेतृत्‍व में तीन सदस्‍यीय समिति अंतिम फैसला करेगी।

बैठक में पार्टी के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष व विधान पार्षद (एमएलसी) आशीष पटेल, प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक डॉक्टर जमुना प्रसाद सरोज, उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्‍यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2020 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).