देश की खबरें | पंचायत चुनाव : हरियाणा के चार जिलों में मतदान जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण में चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया।
चंडीगढ़, 22 नवंबर हरियाणा में पंचायत चुनावों के तीसरे और अंतिम चरण में चार जिलों की जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतदान शुरू हो गया।
फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा।
इन चार जिलों के 25 मंडलों में पंचायत समिति के 559 सदस्यों और जिला परिषद के 78 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
इन चुनावों में 22 लाख से अधिक मतदाता वोट डालने के योग्य हैं, जिनमें 10 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हैं।
तीसरे और अंतिम चरण के तहत 25 नवंबर को इन चार जिलों की ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए मतदान होगा।
पहले दो चरण में 18 जिलों में पंच, सरपंच, पंचायत समिति के सदस्यों और जिला परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव हो चुका है।
जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के चुनाव के नतीजों की घोषणा 27 नवंबर को की जाएगी, जबकि पंचों और सरपंचों के चुनाव के परिणाम मतदान वाले दिन ही घोषित कर दिए जाते हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2022 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

