जरुरी जानकारी | विदेशी बाजारों में तेजी से पामोलीन कांडला तेल कीमतों में सुधार, अन्य तेल-तिलहनों के भाव स्थिर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पामोलीन कांडला तेल कीमतों में तेजी आई तथा सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) में गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला एवं पामोलीन तेल के भाव पूर्ववत बने रहे।
नयी दिल्ली, 14 जून विदेशी बाजारों में तेजी के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पामोलीन कांडला तेल कीमतों में तेजी आई तथा सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) में गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला एवं पामोलीन तेल के भाव पूर्ववत बने रहे।
बाजार सूत्रों ने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में एक प्रतिशत की तेजी है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में लगभग 0.5 प्रतिशत की तेजी है। पामोलीन का आयात करने में आयातकों को नुकसान है क्योंकि इसके खरीद भाव के मुकाबले स्थानीय स्तर पर इस तेल के भाव कम हैं। यही हाल सोयाबीन डीगम का भी है। आलम यह है कि सीपीओ का आयात करना सस्ता बैठता है, और तेल कारोबारी सीपीओ से पामोलीन बना रहे हैं जिससे यहां उद्योग चल रहा है। मौजूदा स्थिति में पामोलीन का भाव बेपड़ता होने से आयातकों ने पामोलीन का आयात करना बंद कर दिया है। पामोलीन कांडला का भाव पड़ता (खरीद भाव के मुकाबले स्थानीय भाव महंगा है) होने की वजह से पामोलीन कांडला कीमत में सुधार है।
मांग होने के बीच सामान्य कारोबार के दौरान सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्ववत रहे। बिनौला में कारोबार खत्म हो चुका है और इसके भाव भी जस के तस रहे।
सूत्रों ने कहा कि तेल-तिलहन के आयात पर भारत को काफी विदेशी मुद्रा खर्च करनी होती है और निरंतर तेल संकट बना रहता है। ऐसे में समस्या का स्थायी समाधान देश में तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाना ही हो सकता है।
मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 7,465-7,515 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 6,790 - 6,925 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,900 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,655 - 2,845 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,380-2,460 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,420-2,525 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 6,825-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज 6,525- 6,625 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

