जरुरी जानकारी | आयात शुल्क मूल्य घटाने के बाद पाम-पामोलीन तेल में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार द्वारा कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल का आयात शुल्क मूल्य घटाने और ऊंचे दाम पर लिवाली कमजोर बने रहने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई जबकि आवक कम रहने के कारण सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतें मजबूत बंद हुईं।
नयी दिल्ली, 16 अप्रैल सरकार द्वारा कच्चे पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल का आयात शुल्क मूल्य घटाने और ऊंचे दाम पर लिवाली कमजोर बने रहने के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को पाम-पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई जबकि आवक कम रहने के कारण सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन तथा बिनौला तेल कीमतें मजबूत बंद हुईं।
मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट का रुख है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में मामूली सुधार चल रहा है।
बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने एक ओर जहां सोयाबीन तेल के आयात शुल्क मूल्य में 81 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है वहीं सीपीओ के आयात शुल्क मूल्य में 12 रुपये प्रति क्विंटल और पामोलीन के आयात शुल्क मूल्य में 31 रुपये प्रति क्विंटल की कमी की है। लेकिन इसके बावजूद पाम-पामोलीन का दाम ऊंचा ही कहा जायेगा। इसके अलावा मलेशिया एक्सचेंज के कमजोर होने से पाम-पामोलीन के दाम में गिरावट देखने को मिली। जब तक इसका दाम सोयाबीन से पांच-सात रुपये किलो कम नहीं होगा, इसका खपना मुश्किल ही है।
सूत्रों ने कहा कि दूसरी ओर, मंडियों में दाम कमजोर रहने की वजह से किसानों द्वारा सरसों, सोयाबीन, मूंगफली की आवक कम लाई जा रही है जबकि मिल वालों की ओर से इन तिलहनों की मांग है। बिनौले की उपलब्धता काफी कम है। इस परिस्थिति में सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन के साथ बिनौला तेल के दाम सुधार के साथ बंद हुए।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 6,350-6,450 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 5,725-6,100 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,150 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,245-2,545 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,370-2,470 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,370-2,495 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 9,550 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 12,375 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,550 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,900 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 12,700 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,600-4,650 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,300-4,350 रुपये प्रति क्विंटल।
राजेश राजेश अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2025 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

