एजेंसी न्यूज

पालघर भीड़ हत्या: तीन और पुलिसकर्मी निलंबित

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पालघर भीड़ हत्या: तीन और पुलिसकर्मी निलंबित
जमात

पालघर(महाराष्ट्र), 29 अप्रैल महाराष्ट्र के पालघर जिले में 16 अप्रैल को दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा हत्या के मामले में बुधवार को कासा पुलिस थाने के तीन और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने विभागीय जांच के बाद एक सहायक उप निरीक्षक और दो कांस्टेबल को निलंबित किया है।

इससे पहले, कासा पुलिस थाने के एक सहायक निरीक्षक और उप निरीक्षक जिनकी सीमा में यह घटना हुई थी, को कथित रूप से ड्यूटी नहीं करने के लिए निलंबित कर दिया गया था।

मंगलवार को थाने के 35 कर्मियों का तबादला कर दिया गया।

मुंबई के कांदिवली के दोनों साधु और उनका ड्राइवर गुजरात के सूरत में एक संत के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। पालघर में गडचिंचिले गांव में पुलिस टीम की मौजूदगी में भीड़ ने उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

इस मामले में अब तक 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि नौ किशोर हिरासत में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).