देश की खबरें | पालघर लिंचिंग मामला: 14 आरोपियों को जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे की जिला अदालत ने अप्रैल 2020 में महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीड़ द्वारा दो साधुओं की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों को मंगलवार को जमानत दे दी।

ठाणे, 29 जून ठाणे की जिला अदालत ने अप्रैल 2020 में महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीड़ द्वारा दो साधुओं की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किए गए 14 आरोपियों को मंगलवार को जमानत दे दी।

अधिवक्ता अमृत अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त सत्र अदालत (विशेष निर्दिष्ट अदालत) के न्यायाधीश आर एस गुप्ता ने 18 अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।

अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 30 जुलाई तय की जब आरोप तय होने की उम्मीद है। इस मामले में कुल 201 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से 75 मुख्य आरोपी हैं।

विशेष लोक अभियोजक सतीश मानेशिंदे अभियोजन पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जबकि अधिवक्ता पी एन ओझा साधुओं के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

16 अप्रैल, 2020 को भीड़ ने चिकने महाराज कल्पवृक्षगिरि (70) और सुशीलगिरि महाराज (35) और उनके चालक नीलेश तेलगड़े (30) को मुंबई से 140 किलोमीटर उत्तर स्थित पालघर जिले के गडचिंचले में पीट-पीट कर मार डाला था।

यह क्रूर हमला इन अफवाहों के बीच हुआ था कि लॉकडाउन के दौरान क्षेत्र में बच्चा चोर घूम रहे हैं। इससे पहले आरोपपत्र ठाणे की अदालत में दायर किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड