विदेश की खबरें | फलस्तीन ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया आह्वान, अमेरिका हुआ राजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस पर अमेरिकी राजदूत ने कहा कि (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप के प्रशासन को अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से मिलने में कोई ‘‘आपत्ति नहीं’’ है।

इस पर अमेरिकी राजदूत ने कहा कि (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड) ट्रंप के प्रशासन को अंतरराष्ट्रीय साझेदारों से मिलने में कोई ‘‘आपत्ति नहीं’’ है।

फलस्तीन के शीर्ष राजनयिक रियाद मल्की ने (फलस्तीन के) राष्ट्रपति महमूद अब्बास के अगले साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रस्ताव का जोरदार समर्थन किया।

यह भी पढ़े | Blast in Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा धमाका, 7 की मौत, 70 से अधिक घायल.

मल्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा, ‘‘इसके अलावा कुछ और निरर्थक होगा।’’

संयुक्त राष्ट्र महासभा की विश्व नेताओं की वार्षिक बैठक के दौरान ऑनलाइन संबोधन में अब्बास ने सम्मेलन का आह्वान किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना के आकड़े 4.33 करोड़ के पार, अब तक 1. 158 लाख संक्रमित मरीजों की हुई मौत.

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनिया गुतारेस से पश्चिम एशिया के मध्यस्थों की तथाकथित चौकड़ी (अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ और रूस) को तैयार करने का आह्वान किया।

अमेरिकी राजदूत केली क्राफ्ट को सम्मेलन के परिणामों को लेकर संदेह था लेकिन उन्होंने कहा कि वह अब्बास की सम्मेलन की अपील पर अमल के लिए तैयार हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन और इज़राइल बेहद करीबी माने जाते हैं।

वहीं संयुक्त राष्ट्र में इज़राइल के नए राजदूत गिलाद एर्डन ने फलस्तीन की अपील का विरोध करते हुए, अब्बास पर ‘‘ इज़राइल द्वारा किए गए हर शांति प्रस्ताव’’ को अस्वीकार करने और संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और सूडान के साथ इज़राइल के हालिया समझौतों की आलोचना करने का आरोप लगाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\