देश की खबरें | पलानीस्वामी भाजपा की ‘भाषा बोल’ रहे: स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर भाजपा की ‘‘भाषा बोलने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के इस आरोप को सही साबित कर दिया है कि दोनों दलों के बीच गुप्त गठबंधन है।

चेन्नई, 15 फरवरी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शनिवार को अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी पर भाजपा की ‘‘ बोलने’’ का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के इस आरोप को सही साबित कर दिया है कि दोनों दलों के बीच गुप्त गठबंधन है।

द्रमुक अध्यक्ष अपनी ‘‘उंगलिल ओरुवन’’ श्रृंखला (आपमें से एक) में सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे द्रमुक सहयोगियों द्वारा व्यक्त की गई राय के बारे में पूछा गया और यह भी पूछा गया कि क्या इसमें कोई ‘‘विरोधाभास’’ है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उनके विचारों को केवल सलाह के रूप में मानते हैं।

द्रमुक की सहयोगी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके) ने पुदुक्कोटटे जिले में पानी के एक ओवरहेड टैंक में मानव मल मिलने से जुड़े वेंगईवायल मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की मांग की थी।

द्रमुक प्रमुख ने कहा कि केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसले ‘‘बहुत देरी से लिया’’। उन्होंने कहा कि बीरेन सिंह के पास कोई विकल्प नहीं था, इसीलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा।

पलानीस्वामी की इस टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को झटका दिया, स्टालिन ने कहा, ‘‘मैंने पहले ही जवाब दे दिया है; अगर आप पलानीस्वामी के बयानों को देखें तो यह भाजपा के बयानों जैसा ही लगेगा।’’

इसके अलावा, स्टालिन ने दावा किया कि अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता भाजपा की ‘‘ बोल रहे’’ हैं और वे अन्नाद्रमुक तथा भाजपा के बीच गुप्त गठबंधन के द्रमुक के आरोप को सही साबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी टिप्पणी करने से पहले पलानीस्वामी को अपनी नाकामियों पर गौर करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\