खेल की खबरें | जीत के लिये 373 रन के जवाब में पाकिस्तान के चार रन पर दो विकेट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली पारी में 431 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 239 रन पर आउट करके 192 रन की बढत ली । न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी पांच विकेट पर 180 रन पर घोषित की ।
पहली पारी में 431 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 239 रन पर आउट करके 192 रन की बढत ली । न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी पांच विकेट पर 180 रन पर घोषित की ।
कप्तान केन विलियमसन ने चाय से ठीक 30 मिनट पहले पारी की घोषणा की ।
जवाब में पाकिस्तान ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया जब स्कोर बोर्ड पर मात्र चार रन टंगे थे ।
ट्रेंट बोल्ट ने आबिद अली को पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर आउट किया जबकि टिम साउदी ने अगले ओवर में शान मसूद को पवेलियन भेजा ।
आबिद का कैच विकेटकीपर बी जे वाटलिंग ने लपका जो उनका 250वां कैच था । वहीं मसूद ने पहली स्लिप में रोस टेलर को कैच थमाया ।
इससे पहले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों टॉम ब्लंडेल और टॉम लाथम ने पहले विकेट के लिये 111 रन जोड़े । ब्लंडेल ने 64 और लाथम ने 53 रन बनाये ।
विलियमसन ने 33 गेंद में 21 रन बनाये जबकि हेनरी निकोल्स ने पांच गेंद में 11 रन बनाये ।
एपी मोना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 12:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

