विदेश की खबरें | पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने डेनियल पर्ल हत्या मामले में सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपियों ब्रिटिश मूल के अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन साथियों को बरी किये जाने के खिलाफ एक अपील की सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

इस्लामाबाद, 22 अक्टूबर पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपियों ब्रिटिश मूल के अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन साथियों को बरी किये जाने के खिलाफ एक अपील की सुनवाई चार सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

शेख को बरी किये जाने के खिलाफ दिवंगत पत्रकार के परिवार ने अपील की थी। शेख को 2002 में दोषी ठहराये जाने के बाद मौत की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

पर्ल के परिवार की ओर से पेश वकील फैसल सिद्दीकी ने मीडिया को बताया कि अदालत ने सुनवाई स्थगित कर दी क्योंकि सरकारी वकील फारूक नाइक स्वास्थ्य कारणों से उपलब्ध नहीं हो सके।

सिंध उच्च न्यायालय की दो न्यायाधीशों वाली पीठ ने अप्रैल में 46 वर्षीय शेख की मौत की सजा को सात साल की सजा में बदल दिया था। अदालत ने उसके तीन साथियों को बरी कर दिया था जो मामले में लगभग दो दशकों से आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। उन्हें भी दोषी पाया गया था और जेल की सजा सुनाई गई थी।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

सिंध सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक अपील दायर की थी। पर्ल के अभिभावकों ने भी उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की थी।

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के लिए साउथ एशिया ब्यूरो प्रमुख 38 वर्षीय पर्ल की उस समय अपहरण कर हत्या कर दी गई थी जब वह 2002 में एक खबर के सिलसिले में पाकिस्तान में थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान