विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पंजाब प्रांत ने अश्लीलता में लिप्त रंगमंच कलाकारों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार ने रंगमंच में ‘‘अश्लीलता, अनैतिकता और अभद्रता’’ को बढ़ावा देने वाले कलाकारों और नर्तकियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, 27 जनवरी पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की सरकार ने रंगमंच में ‘‘अश्लीलता, अनैतिकता और अभद्रता’’ को बढ़ावा देने वाले कलाकारों और नर्तकियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है।

पंजाब सरकार ने कहा है कि अश्लीलता फैलाने वाले थिएटर के लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे।

पंजाब की सूचना एवं संस्कृति मंत्री आजमा बुखारी ने सोमवार को कहा, ‘‘हमने पंजाब प्रांत में, रंगमंच में प्रदर्शन के दौरान अश्लीलता को बढ़ावा देने में संलिप्त पाए जाने वाले कलाकारों और नर्तकियों पर आजीवन प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी थिएटर मालिकों से यह शपथपत्र लिया है कि वे अब अपने थिएटर में अश्लील या अनैतिक प्रदर्शन नहीं होने देंगे। ऐसा होने पर उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।’’

मंत्री ने कहा कि पंजाब के थिएटरों को ऐसे नाटक प्रस्तुत करने चाहिए जिन्हें लोग परिवार के साथ देख सकें।

कुछ महीने पहले पंजाब सरकार ने थिएटर नाटकों को पारिवारिक माहौल के अनुकूल बनाने के लिए ‘‘अश्लीलता विरोधी अभियान’’ शुरू किया था। इसने ‘‘अश्लीलता को बढ़ावा देने’’ के कारण कुछ नर्तकियों को थिएटर में प्रदर्शन करने से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now