Pakistan Ballistic Missile: ‘बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण के लिए पाकिस्तान की तैयारी तनाव बढ़ाने की कोशिश’
भारत पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की तैयारी को ‘‘लापरवाही से युक्त उकसावे की कार्रवाई’’ और स्थिति को ‘‘खतरनाक स्थिति में पहुंचाने वाला’’ कदम मानता है. पूरी घटना से वाकिफ लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, 3 मई : भारत पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान द्वारा सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों के परीक्षण की तैयारी को ‘‘लापरवाही से युक्त उकसावे की कार्रवाई’’ और स्थिति को ‘‘खतरनाक स्थिति में पहुंचाने वाला’’ कदम मानता है. पूरी घटना से वाकिफ लोगों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ऐसी ‘‘अस्थिर परिस्थितियों’’ में पाकिस्तान के मिसाइल परीक्षण करने की योजना, भारत के साथ ‘‘स्पष्ट उकसावे’’ और ‘‘हताशा में तनाव बढ़ाने के प्रयास’’ से कम नहीं है. पहलगाम 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.
भारत ने हमले के ‘‘सीमा पार संबंधों’’ का हवाला देते हुए घटना में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प लिया है. अमेरिका और यूरोपीय संघ सहित कई वैश्विक शक्तियों ने आतंकवादी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हुए दोनों पक्षों से तनाव कम करने का आह्वान किया है. पूरे घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों में से एक ने बताया, ‘‘ जानकारी मिली है कि पाकिस्तान इस सप्ताह सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है.’’ यह भी पढ़ें : जातिगत गणना: तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख आरक्षण नीतियों की व्यापक समीक्षा का आग्रह किया
उन्होंने कहा, ‘‘यह उकसावे की एक लापरवाहीपूर्ण कार्रवाई है तथा भारत के खिलाफ उसके शत्रुतापूर्ण अभियान में खतरनाक वृद्धि है.’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लगातार नौसैनिक चेतावनियां जारी कर रहा है, अरब सागर में नौसैनिक अभ्यास बढ़ा रहा है. पहलगाम हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है. भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि आतंकवादी हमले के ‘‘अपराधियों, समर्थकों और षड्यंत्रकारियों’’ को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

